Friday, 30 October 2026 | 5:49 PM
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोदय तहसील शाहगंज को सौंपा।

शाहगंज जौनपुर -राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील शाहगंज के प्रांगण में एक सभा का आयोजन किया गया।
Share:
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोदय तहसील शाहगंज को सौंपा।
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोदय तहसील शाहगंज को सौंपा।
शाहगंज जौनपुर -राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील शाहगंज के प्रांगण में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पद से हटाने की मांग की तथा उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। पदाधिकारीयों ने अपनी मांग करते हुए कहा कि देश के प्रत्येक नागरिकों को मताधिकार एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया एस आई आर से संबंधित निर्णयो की निष्पक्ष जांच कराई जाए। और निर्वाचन आयोग की निर्णय प्रक्रिया मतदाता डाटा तथा निर्वाचन संबंधित सॉफ्टवेयर की पारदर्शिता एवं स्वतंत्र ऑडिट कराई जाए। उक्त सभा में जिले व तहसील से आए हुए तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें विनोद कुमार त्रिपाठी जिला सचिव, हौशिला प्रसाद, कांग्रेस नेता मेवालाल पुष्कर, दिनेश कुमार पुष्कर एडवोकेट, गुलाबचंद, प्रकाश चंद, अंगद यादव, शिवकुमारी देवी, सरोजा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।