Thursday, 22 October 2026 | 4:20 AM
उत्तर प्रदेश

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का कंपोजिट विद्यालय ऊसराहार में किया गया आयोजन

Share:
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का कंपोजिट विद्यालय ऊसराहार में किया गया आयोजन
विकास खण्ड ताखा के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की बम्हनीपुर संकुल की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय ऊसराहार में किया गया।प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 एवं 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय ऊसराहार की ईशू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक ने 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर एवं जूनियर वर्ग की कबड्डी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।जूनियर स्तर बालिका वर्ग की कबड्डी एवं खो खो में कंपोजिट विद्यालय ऊसराहार की टीम विजेता एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतपुर खुर्द की टीम उपविजेता रही।प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में ऊसराहार की ईशू ने प्रथम,बम्हनीपुर की आराध्या ने द्वितीय नगला झावर की सिद्धि ने तृतीय ,100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय ऊसराहार की ईशू ने प्रथम,भगवन्तपुर की आंशिक ने द्वितीय,बम्हनीपुर की आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालक वर्ग की 100 मी दौड़ में रुद्रपुर के अंकित ने प्रथम,ऊसराहार के राघव ने द्वितीय भगवंतपुर के लव कुमार ने तृतीय, 200 मी दौड़ में ऊसराहार के अर्पित ने प्रथम ,रुद्रपुर के अंकित ने द्वितीय एवं पुरैला के विशेष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर की 100 मी बालिका वर्ग में भरतपुर खुर्द की प्रीति ने प्रथम ऊसराहार की प्रिया ने तृतीय ,भरतपुर खुर्द की आफरीन ने तृतीय, 200 मीटर दौड़ में ऊसराहार की हिना ने प्रथम, भरतपुर खुर्द की तान्या ने द्वितीय और भरतपुर खुर्द की जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग की लंबी कूद में ऊसराहार के अर्पित ने प्रथम एवं रुद्रपुर के अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग की लंबी कूद में ऊसराहार की प्रिया ने पहला एवं भरतपुर खुर्द की प्रीति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।संकुल शिक्षक देवेश त्रिवेदी, सौरभ यादव एवं जितेंद्र राजावत ने समस्त विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।संचालन दीपक गुप्ता के द्वारा किया गया।प्रतियोगिता ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर के देखरेख में सम्पन्न हुई।योगेश्वर,अरुण कुमार,संदीप कुमार,अंकुर यादव,सुधीर शरन एवं प्रदीप शर्मा निर्णायक की भूमिका में रहे। इस मौके पर अरुण कुमार,सम्राट सिंह चौहान ,राघवेंद्र,आदेश,दीपा चौबे,अंजलि,ब्रजेश पाल,रूपेंद्र राजपूत,सतीश कुमार,आनंद कुमार ,अनमोल वर्मा,संजय सिंह भदौरिया समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।