Friday, 30 October 2026 | 7:31 PM
उत्तर प्रदेश

संकिसा में 86वें बौद्ध मेले का शुभारंभ:अमृतपुर विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Share:
संकिसा में 86वें बौद्ध मेले का शुभारंभ:अमृतपुर विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा में रविवार से दो दिवसीय बुद्ध महोत्सव का आगाज हो गया है। इस दौरान दूर दूर से बौद्ध अनुयायी पहुंचे। पूजा अर्चना की। चहुंओर भगवान बुद्ध के उपदेश गूंजते रहे। महोत्सव का शुभारंभ विधायक सुशील शाक्य ने बुद्ध की प्रतिमा के सामने फीता काटकर किया। मोमबत्ती और अगरबत्ती लगाकर पूजा अर्चना की। बौद्ध भिक्षु डॉ.धम्मपाल महाथेरो ने सभी को पाली भाषा में बुद्ध वंदना एवं परित्राण पाठ कराया। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि संकिसा में विकास की गंगा बह रही है। जिले में हाईवे को छोड़कर सबसे चौड़ी सड़क संकिसा आने वाली है। संकिसा तिराहे से स्तूप तक फोर लेन सड़क शीघ्र चालू हो जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक कर्मवीर शाक्य ने भी अपने विचार रखे। बुद्ध महोत्सव में दूर दूर से अनुयायी पहुंचे।