संजय मिश्रा और नीना गुप्ता इन दिनों अपनी आागामी फिल्म 'वध 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म अगले महीने, यानी फरवरी में दस्तक देगी। इससे पहले दोनों स्टार्स फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच आज शुक्रवार को इस ऑनस्क्रीन जोड़ी के किलर लुक ने इंटरनेट पर दर्शकों का ध्यान खींचा है। नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की कुछ फोटोज आज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों सितारे बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं। 60 पार के दोनों सितारों का अंदाज देख लोग चौंक गए हैं। नीना गुप्ता झिलमिलाती शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनका अंदाज ऐसा है कि देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। वहीं, संजय मिश्रा भी डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। संजय मिश्रा और नीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी और नीना गुप्ता की फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'कातिलाना लुक में कातिलाना राज छिपाने की कोशिश। फोटोज में दोनों का स्वैग देखते बन रहा है। बता दें कि 62 वर्षीय संजय मिश्रा और 66 वर्षीय नीना गुप्ता की फिल्म 'वध 2', उनकी साल 2022 में आई 'वध' का दूसरा पार्ट है।
मनोरंजन
66 साल की एक्ट्रेस ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, 62 साल के एक्टर ने दिया साथ
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता इन दिनों अपनी आागामी फिल्म 'वध 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म अगले महीने, यानी फरवरी में दस्तक देगी। इससे पहले दोनों स्टार्स फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच आज शुक्रवार को इस ऑनस्क्रीन जोड़ी के किलर लुक ने इंटरनेट पर दर्शकों का ध्यान खींचा है। नीना ग
Read in your preferred language.