Thursday, 24 September 2026 | 7:56 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:मेरापुर पुलिस ने अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद पुलिस के निर्देशन में थाना मेरापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share:
फर्रुखाबाद:मेरापुर पुलिस ने अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 23 सितंबर 2026 थाना मेरापुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में 23 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान अभियुक्त मुनीश पुत्र यासीन निवासी इस्लाम नगर, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर थाना मेरापुर में मु0अ0सं0 124/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है। इसमें थाना शमसाबाद, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर तथा थाना बीटा-2, जनपद गौतमबुद्धनगर से संबंधित मुकदमों का उल्लेख किया गया है।

बरामदगी:

01 अवैध तमंचा 315 बोर

02 जिंदा कारतूस 315 बोर

पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी है।