Friday, 30 October 2026 | 6:41 PM
उत्तर प्रदेश

हर बच्चा निपुण बनाना हम सबका उद्देश्य विजय कुमार सिंह (खंड शिक्षा अधिकारी)

बरेली।निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कंपोजिट विद्यालय नगर क्षेत्र के प्रधान अध्यापक-इंचार्ज प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र ,अनुदेशक की एक आवश्यक बैठक नगर संसाधन केन्द्र, में बुलाई
Share:
हर बच्चा निपुण बनाना हम सबका उद्देश्य विजय कुमार सिंह (खंड शिक्षा अधिकारी)
हर बच्चा निपुण बनाना हम सबका उद्देश्य विजय कुमार सिंह (खंड शिक्षा अधिकारी)
  बरेली।निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कंपोजिट विद्यालय नगर क्षेत्र के प्रधान अध्यापक-इंचार्ज प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र ,अनुदेशक की एक आवश्यक बैठक नगर संसाधन केन्द्र,  में बुलाई , जिसमें उन्होंने साफ-साफ शब्दों में सभी शिक्षकों को बताया हर बच्चा निपुण बनाना हम सबका उद्देश्य है।बैठक का संचालन मदन मोहन उपाध्याय एआरपी ने किया। निपुण विद्यालय बनाने के लिए रणनीति के बारे में चर्चा की गई।  खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि आगामी माह में विद्यालयों में निपुण आकलन किया जाएगा इसलिए सभी विद्यालय निपुण प्लस एप पर प्रैक्टिस करते रहे । अन्य बिंदु आई गोट कर्म योगी, प्रशास्त्र एप और अन्य विभागीय बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संकुल शिक्षक सीमा कश्यप  , अरुण शर्मा, महेश शर्मा,ताहिर अकबर राजेश कुमार सिंह नीति छाबड़ा, बबीता त्यागी, प्रवेश कुमारी मदन गोपाल, वीरेंद्र गंगवार आदि शिक्षक एवं एल एल एफ की ओर से शिल्पा पांडे, सुंदरलाल  मौजूद रहे ।