Wednesday, 16 September 2026 | 1:18 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : एंटी करप्शन टीम ने पीसीएफ के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी - पीसीएफ प्रादेशिक सहकारी खाद भंडारण निगम कार्यालय में शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर दो कर्मचारियों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मचारियों में पटेल सहायक अनिल वर्मा और गोदाम कीपर हिमांशु शेखर शामिल हैं। बताया जा रहा है लखीमपुर के ठेकेदार आनंद सिं
Share:
लखीमपुर खीरी : एंटी करप्शन टीम ने पीसीएफ के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

लखीमपुर खीरी - पीसीएफ प्रादेशिक सहकारी खाद भंडारण निगम कार्यालय में शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर दो कर्मचारियों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मचारियों में पटेल सहायक अनिल वर्मा और गोदाम कीपर हिमांशु शेखर शामिल हैं। बताया जा रहा है लखीमपुर के ठेकेदार आनंद सिंह का खाद ढुलाई का करीब 40 लख रुपए का बिल पास होना था बिल पास के एवज में पीसीएफ कार्यालय के पटल सहायक अनिल वर्मा ने ₹70000 और गोदाम कीपर हिमांशु शेखर ने ₹20000 की रिश्वत मांगी शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क कर मामला दर्ज कराया इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया मौके से₹90000 की रकम बरामद की गई है। एंटी करप्शन टीम द्वारा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच कर कार्यवाही की जा रही है। एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई कर स्पष्ट कर दिया की रिश्वतखोरी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता