Sunday, 01 November 2026 | 12:46 AM
उत्तर प्रदेश

कोरबा: संदिग्ध पेड़ पर लटकी मिली उपसरपंच की लाश, मचा हड़कंप

कोरबा। पाली थानांतर्गत ग्राम पंचायत पटपरा के उपसरपंच धनसिंह यादव की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली । लाश देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना मिलने उपरांत पुलिस घटनास्थल पहुंची। टीआई लीलाधर राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। एफएसएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया है। घटनास्थ
Share:

कोरबा। पाली थानांतर्गत ग्राम पंचायत पटपरा के उपसरपंच धनसिंह यादव की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली । लाश देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना मिलने उपरांत पुलिस घटनास्थल पहुंची। टीआई लीलाधर राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। एफएसएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया है। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान देखे जाने से मामला संदिग्ध है। मर्ग कायम कर शव को पंचनामा व पोस्टमार्टम बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार है इसके बाद है मौत का कारण स्पष्ट होने पर जांच आगे बढ़ेगी।(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)