Wednesday, 16 September 2026 | 7:48 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज:जिला अध्यक्ष अनूप चौहान ने बताया ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक २ मार्च को बिजली घर रोड पर पटियाली पर

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद कासगंज की समीक्षा बैठक 2 मार्च को पटियाली में होगी कासगंज, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र नाथ सिंह के निर्देशानुसार अलीगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक की क्रम में जनपद कासगंज की समीक्षा बैठक आगामी 2 मार्च 2026 को पटियाली में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपू
Share:
कासगंज:जिला अध्यक्ष अनूप चौहान ने बताया  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक २ मार्च को बिजली घर रोड पर पटियाली पर
Read in your preferred language.

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद कासगंज की समीक्षा बैठक 2 मार्च को पटियाली में होगी

कासगंज, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र नाथ सिंह के निर्देशानुसार अलीगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक की क्रम में जनपद कासगंज की समीक्षा बैठक आगामी 2 मार्च 2026 को पटियाली में आयोजित की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान और मंडल प्रभारी के रूप में मंडल अध्यक्ष श्री राज नारायण सिंह मौजूद रहेंगे, जो जनपद इकाई की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर जनपद के पदाधिकारियों के अलावा तहसील इकाई के पदाधिकारियों को परिचय पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद कासगंज के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने बताया कि संगठन को गतिशील और सक्रिय बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर यह बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने संगठन के जिला, तहसील के पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील की है कि वे 2 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में समय से पहुंचकर बैठक को सफल बनाएं।