Monday, 02 November 2026 | 3:35 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में दिवंगत मेघनाथ शाक्य की आत्मा की शांति के लिए कबीर पंथी विधि से चौका आरती

कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में दिवंगत मेघनाथ शाक्य की आत्मा की शांति के लिए कबीर पंथी परंपरा के अनुसार चौका आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतों, गुरुजनों, परिजनों और श्रद्धालुओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।
Share:
कन्नौज में दिवंगत मेघनाथ शाक्य की आत्मा की शांति के लिए कबीर पंथी विधि से चौका आरती
599468


599471
599469
599470



कन्नौज:(द दस्तक 24) 01 नवंबर 2026 जनपद की विधानसभा छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलेमपुर, पोस्ट सिकंदरपुर में दिवंगत श्री मेघनाथ शाक्य की आत्मा की शांति के लिए कबीर पंथी परंपरा के अनुसार चौका आरती कार्यक्रम श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित किया गया। मेघनाथ शाक्य का 20 सितंबर 2026 को निधन हो गया था।

कार्यक्रम में कबीर पंथी संतों एवं गुरुजनों ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ चौका आरती संपन्न कराई। इस अवसर पर बिपिन साहब गुरुजी भिंड मध्य प्रदेश, पप्पू महाराज, कुँअरपुर इकदिल इटावा, महंत रामनिवास दास उर्फ ज्ञानदास ग्राम नैथूं बदायूं, संत जी दासेपुर तथा शंकर दास की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।

चौका आरती के दौरान दिवंगत मेघनाथ शाक्य की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की गई। संतों एवं गुरुजनों ने कबीर पंथी परंपरा में आध्यात्मिक साधना, सत्संग तथा सद्मार्ग पर चलने के संदेश को प्रमुखता से रखा।

कार्यक्रम में दिवंगत मेघनाथ शाक्य की पत्नी शारदा देवी, पुत्र राजू शाक्य, अंकित शाक्य, पुत्रवधू प्रतिमा रानी, नाती अनभ, नातिन मन्नत पुत्री शिखा शाक्य, दामाद डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य सहित ग्राम प्रधान शैलेन्द्र सिंह शाक्य, रमेश शाक्य, सतीश , रामू, टिल्लू, शिवमंगल, सुनील, अनिल, कल्लू, बिपिन, भाई रामगोपाल शाक्य परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस दौरान परिजनों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन को स्मरण किया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। चौका आरती कार्यक्रम श्रद्धा, आध्यात्मिक वातावरण और पारिवारिक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ।