Friday, 30 October 2026 | 8:30 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :जनपद मुख्यालय बी0आर0पी0 कालेज परिसर में ‘वृहद रोजगार मेला‘ का आयोजन

Share:
जौनपुर :जनपद मुख्यालय बी0आर0पी0 कालेज परिसर में ‘वृहद रोजगार मेला‘ का आयोजन
जौनपुर :


          उत्तर प्रदेश ‘‘रोजगार मिशन‘‘ के अन्तर्गत जनपद जौनपुर में युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता, कौशल एवं अभिरूचि के अनुसार रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी 09 विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘वृहद रोजगार मेलों‘‘ का आयोजन किया जा रहा है जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया की जौनपुर विधानसभा क्षेत्र में 02 नवम्बर 2026 को प्रातः 10.00 बजे से बी0आर0पी0कालेज जौनपुर परिसर में ‘‘ वृहद रोजगार मेलें‘‘ का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया जायेंगा।
 
         इस ‘‘वृहद रोजगार मेलें‘ के माध्यम से जनपद के बेरोजगार युवाओं को प्रतिष्ठित कम्पनियों में रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया जायेंगा। मेलें में देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों एवं नियोजकों सहित 50 से अधिक कम्पनियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इसमें प्रमुख रूप में श्री गनेश कंस्ट्रेट, अडानी सोलर पावर एंनर्जी 4 लिमिटेड,डेकशन टेक्नोलाॅजी इण्डिया लिमिटेड, जे0बी0इंडस्ट्रींज, महादेव हनुमान, विजय प्लेसमेंट सर्विसेज, टी0एस0पी0एल0ग्रुप ,एवं आर0एस0टी0 ग्रुप आॅफ सर्विस, आदि कम्पनियाॅ के द्वारा  मशीन आपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स आफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेªेनी सहित विभिन्न पदों पर चयन किया जायेंगा इस रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी प्रतिभा एवं कौशल को उचित मंच प्रदान करना है। जिसमें योग्यता- आठवीं, दसवीं, बारहवीं, उत्तीण, स्नातक,परास्नातक, आई0टी0आई0,डिप्लोमा, एएनएम,जीएनएम,कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थियों एवं अकुशल श्रमिकों सहित विभिन्न शैक्षिक एवं व्यवसायिक योग्यताधारी युवाओं से अपील की जाती है कि इस अवसर का लाभ उठाने के लिए रोजगार संगम पोर्टल- https:// rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराये तथा अपनी योग्यता एवं रूचि के अनुरूप इच्छीत कम्पनियों में आवेदन करें सम्बन्धित कम्पनियों एवं नियोजकों की रिक्त्यिों का विवरण विभागीय रोजगार संगम पोटल पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी  02 नवम्बर 2026 प्रातः 10.00 बजे अपने समस्त शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता सम्बन्धित मूल प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियों तथा आवश्यक बायोडाटा के साथ निर्धारित स्थल बी0आर0पी0 कालेज जौनपुर में उपस्थित होकर रोजगार मेलें में प्रतिभाग कर लाभान्वित होने का कष्ट करें।