फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 02 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के पावन अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वराज आश्रम गांधी भवन, रेलवे रोड फर्रुखाबाद में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री हिमांशू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम, जिला मंत्री पंकज पाल, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजीत पाण्डेय सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर गांधी जी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खादी वस्त्रों की खरीद भी की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वदेशी, खादी और आत्मनिर्भरता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने गांधी जी के विचारों और उनके द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा तथा स्वावलंबन के मार्ग को स्मरण किया।