Friday, 18 September 2026 | 10:44 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : पीएम के बर्थडे पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी मितौली में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, भर्ती मरीजों को वितरित किए गए फल

मितौली खीरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में देश की प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर अग्रसर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Share:
लखीमपुर खीरी : पीएम के बर्थडे पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी मितौली में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, भर्ती मरीजों को वितरित किए गए फल
केक काटने की तस्वीर
Read in your preferred language.
मितौली खीरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में देश की प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर अग्रसर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री मनोज वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार भार्गव उर्फ पप्पू एवं मंडल अध्यक्ष मन्नालाल राठौर रहे। अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि मनोज वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं संकल्प के वर्षों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का गौरव एवं सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों, दलितों, महिलाओं एवं समाज के कमजोर वर्गों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या या सुविधा से संबंधित आवश्यकता होने पर तत्काल उन्हें सूचित किया जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि अवधेश कुमार भार्गव उर्फ पप्पू एवं मंडल अध्यक्ष श्री मन्नालाल राठौर ने भी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।

कार्यक्रम में मितौली मंडल के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, क्षेत्र के सम्मानित नागरिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।