Saturday, 26 September 2026 | 11:46 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई चौकी इंचार्ज बदले; निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां

फर्रुखाबाद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कई चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है, जबकि कोतवाली फतेहगढ़ के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
Share:
फर्रुखाबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई चौकी इंचार्ज बदले; निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 26 सितंबर 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद में पुलिस व्यवस्था को लेकर कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ निरीक्षकों को विभिन्न प्रकोष्ठों और शाखाओं में तैनात किया गया है।

पुलिस लाइन के निरीक्षक रहमत खां को आईजीआरएस एवं जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन के निरीक्षक प्रेमचंद को एएचटीयू प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। कोतवाली फतेहगढ़ के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।

पुलिस लाइन के निरीक्षक प्रमोद कुमार को पीआरबी-112 प्रभारी बनाया गया है। थाना कमालगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम को आयोग सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

थाना मऊदरवाजा के उपनिरीक्षक मोहित द्विवेदी को खुदागंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं खुदागंज चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र का तबादला थाना मऊदरवाजा किया गया है।

इसके अलावा पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव को नखास चौकी प्रभारी, आशीष कुमार सिंह को रायपुर चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक शाकिर अली को तिकोना चौकी प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक सतीश चंद्र यादव को व्यापारी प्रकोष्ठ एवं दृष्टि सेल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस अधीक्षक के इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है।