फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों की सेहत की देखरेख और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से फतेहगढ़ पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श:
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पुलिस लाइन में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों द्वारा सभी को मौसमी बीमारियों से बचाव, खानपान और संतुलित जीवनशैली अपनाने संबंधी आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिए गए।
दवाइयों का वितरण:
स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरत के अनुसार चिकित्सकों द्वारा शिविर में मौजूद पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को आवश्यक होम्योपैथिक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। पुलिस परिवार के सदस्यों ने इस स्वास्थ्य हितैषी पहल के लिए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।