Friday, 30 October 2026 | 6:41 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब और 400 किलो लहन बरामद

फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम लकूला में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, चढ़ी भट्ठी और करीब 400 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। मामले में दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
Share:
फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब और 400 किलो लहन बरामद

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24) : जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के आदेश तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में 09 अक्टूबर 2026 को जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने आबकारी स्टाफ एवं कादरी गेट थाना पुलिस टीम के साथ संदिग्ध ग्राम लकूला में दबिश दी।

दबिश के दौरान टीम को मौके से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, चढ़ी हुई भट्ठी तथा करीब 400 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। आबकारी विभाग की टीम ने बरामद लहन एवं शराब बनाने के लिए चढ़ाई गई भट्ठी को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े लोगों पर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई है।

आबकारी विभाग की टीम ने ग्रामीणों एवं आमजन को अवैध मदिरा का सेवन न करने तथा क्षेत्र में संचालित अवैध शराब के अड्डों की सूचना संबंधित विभाग एवं पुलिस को देने के लिए जागरूक भी किया।

विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के साथ अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।