Sunday, 01 November 2026 | 4:29 AM
उत्तर प्रदेश

इटावा : पुलिस ने गौवंश की तस्करी करने वाले एवं गैंगस्टर एक्ट के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन मे चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के मार्गदर्शन में थाना चौबिया पुलिस द्वारा गौवंश की तस्करी करने वाले एवं गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार
Share:
इटावा : पुलिस ने गौवंश की तस्करी करने वाले एवं गैंगस्टर एक्ट के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन मे चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के मार्गदर्शन में थाना चौबिया पुलिस द्वारा गौवंश की तस्करी करने वाले एवं गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 22.07.2020 को थाना चौबिया पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई गैंगस्टर एक्ट मे वांछित चल रहे अभियुक्त आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंचकर आवश्यक बल का प्रयोग कर घेरकर पकड़ लिया गया |पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नसीम पुत्र यूनिस निवासी रुनकता थाना सिकंदरा जनपद आगरा बताया जोकि गौवंश तस्कर एवं गैंगस्टर एक्ट का अभियुक्त हैं | उक्त प्रकरण के संबंध में थाना चौबिया पर मुकदमा अपराध संख्या 98/20 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है |