Thursday, 22 October 2026 | 4:00 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: कोर्ट मैरेज द्वारा विवाहित दंपतियों का बंद कमरे में मिला शव।

Share:
जौनपुर: कोर्ट मैरेज द्वारा विवाहित दंपतियों का बंद कमरे में मिला शव।
खेतासराय(जौनपुर) थानाक्षेत्र खेतासराय के अंतर्गत ग्राम चकिया में कोर्ट मैरिज द्वारा विवाहित दंपतियों उपदेश 25 वर्ष पुत्र चिंता प्रसाद थाना खेतासराय व पूजा 21 वर्ष पुत्री राजकुमार थाना कोतवाली शाहगंज का  लड़के के घर ग्राम चकिया खेतासराय में दिनांक 21-10-2026 शाम 7 बजे बंद कमरे में शव मिला । दोनों आज से 3वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज करा कर अपने घर रह रहे थे। लड़की की सास सीता देवी , जेठानी आशा, जेठ मुकेश, का कहना ह कि दोनों फांसी लगाकर मरे हैं ।  जबकि कमरे में ना तो कोई रस्सी पाई गई , और न ही कोई दुपट्टा । ना तो फांसी का कोई निशान गले में पाया गया है। जबकि लड़की के भाई का कहना है लड़के के घर के परिजनों ने दोनों को मिलकर मार डाला है । थाना खेतासराय की पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।