Saturday, 26 September 2026 | 9:52 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ गोवंश, भारतीय बजरंग दल ने कराया इलाज

गोला गोकर्णनाथ खुटार रोड स्थित फूल बाबा आश्रम के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंशीय पशु घायल हो गया।
Share:
लखीमपुर खीरी : अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ गोवंश, भारतीय बजरंग दल ने कराया इलाज
लखीमपुर खीरी : अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ गोवंश, भारतीय बजरंग दल ने कराया इलाज
Read in your preferred language.
गोला गोकर्णनाथ खुटार रोड स्थित फूल बाबा आश्रम के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंशीय पशु घायल हो गया। लगातार हो रही भीषण बारिश की वजह से घायल गोवंश सड़क के बीचों-बीच तड़पता रहा। स्थानीय लोगों की नजर जब सड़क पर पड़े घायल गोवंश पर पड़ी तब स्थानीय लोगो की मदद से घायल गौवंश को सड़क के किनारे किया गया और बारिश से बचाने के लिए छाया की व्यवस्था की गई। 

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर को बुलाकर घायल गोवंश का उपचार कराया। उन्होंने नगर पालिका के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा से घायल गोवंश को सुरक्षित गौशाला भिजवाने की बात कही। जिला अध्यक्ष ने कहा कि गौशाला में उसे बरसात के मौसम में छाया मिल सकेगी और दोबारा उपचार कराकर उसे स्वस्थ कराने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा गोवंश को अभियान चलाकर पकड़वाया जाए और उन्हें सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाया जाए, जहां उनके लिए भोजन, पानी और छाया की उचित व्यवस्था हो सके। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक और नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत संचालित गौशालाओं में गोवंश को समय से नहीं पहुंचाए जाने के कारण जगह-जगह सड़कों और चौराहों पर गोवंश झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और कई बार इंसानों तथा गोवंश दोनों की जान जोखिम में पड़ जाती है। उन्होंने नगर पालिका और ब्लॉक स्तर के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।