Tuesday, 15 September 2026 | 9:56 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में भाजपा के विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित, 2027 चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2026 आज दिन बुधवार को जनपद की सभी विधानसभाओं में भाजपा द्वारा विधानसभा बूथ सम्मेलन आयोजित हुआ। इस बूथ सम्मेलन कार्यक्रम में पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई और इसके साथ ही जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आवाहन किया गया। कार्यक्रम में बूथ
Share:
फर्रुखाबाद में भाजपा के विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित, 2027 चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2026 आज दिन बुधवार को जनपद की सभी विधानसभाओं में भाजपा द्वारा विधानसभा बूथ सम्मेलन आयोजित हुआ। इस बूथ सम्मेलन कार्यक्रम में पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई और इसके साथ ही जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आवाहन किया गया। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों का नाम और बूथ संख्या मोटे अक्षरों में कुर्सियों पर लिखा हुआ था।

अमृतपुर विधानसभा का बूथ सम्मेलन पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने बूथ के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है। बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ है और उन्हीं के दम पर भाजपा हर चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करती है कार्यकर्ताओं के सामने 2027 के विधानसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य है। पार्टी का बूथ अध्यक्ष कब राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाए ऐसा भाजपा में ही संभव है उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के बूथ अध्यक्ष के रूप में काम किया और आज वह सबसे कम उम्र के विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। सभी कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की जनहित तहसील योजनाओं को घर-घर पहुंचने का कार्य करें और जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। प्रदेश में तीसरी बार हैट्रिक सरकार बनाने का संकल्प लें।

अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा पूरे प्रदेश में एक साथ बूथ सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं चुनाव में जो बूथ जीतेगा वही चुनाव जीतेगा। बूथ सम्मेलन संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है विधानसभा चुनाव में सफलता की नींव बूथ की मजबूती पर ही निर्भर करती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा प्रत्येक बूथ को मजबूत बनकर ही चुनाव में सफलता प्राप्त की जा सकती है मतदाताओं से संपर्क स्थापित करके और संगठन की विचारधारा और सरकार की नीतियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लेकर जाएं।

इस अवसर पर सम्मेलन का संचालन जिला मंत्री अनुराग सिंह ने किया इस दौरान जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता राजेपुर ब्लाक प्रमुख डॉ पल्लव सोमवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य जिला आईटी सेल संयोजक रजनीश मिश्रा अमृतपुर मंडल अध्यक्ष नीरज अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

कायमगंज विधानसभा के बूथ सम्मेलन में इटावा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय धाकरे सदर विधानसभा बूथ सम्मेलन में पूर्व जिला अध्यक्ष कन्नौज नरेंद्र राजपूत एवं भोजपुर विधानसभा बूथ सम्मेलन पूर्व जिला अध्यक्ष इटावा गोपाल मोहन शर्मा ने संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं को आगामी 2027 के चुनाव में जुट जाने के निर्देश दिए।