मीरगंज। ग्राम गोरा लोकनाथपुर में नदी के बढ़ते कटान को लेकर मंगलवार को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉक्टर डी सी वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ कटान प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान बाढ़ खंड विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। सांसद ने अधिकारियों को कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संभावित नुकसान को रोकने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों ने नदी के लगातार बढ़ रहे कटान से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी सांसद को दी। सांसद ने अधिकारियों से मौके की स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उत्तर प्रदेश
बरेली : गोरा लोकनाथपुर में नदी के कटान का सांसद ने किया निरीक्षण