Sunday, 01 November 2026 | 2:29 AM
उत्तर प्रदेश

औरैया: ग्राम प्रधान ने कोराना संक्रमित के घर को कीटनाशक से कराया सेनेटाइज।

आज जहां पूरा विश्व कोराना जैसी महामारी से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ औरैया जिले के ग्राम कुदरकोट में 14 जुलाई को एक 12 साल के बच्चे की कोराना पॉजिटिव रिपोर्ट आयि थी।जिसके बाद बच्चे को दिवियापुर अस्पताल की टीम ले गई थी तथा उसको वहां भर्ती करवा दिया गया था।15जुलाई को बच्चे के माता पिता को भी दिवियापुर
Share:
औरैया: ग्राम प्रधान ने कोराना संक्रमित के घर को कीटनाशक से कराया सेनेटाइज।

आज जहां पूरा विश्व कोराना जैसी महामारी से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ औरैया जिले के ग्राम कुदरकोट में 14 जुलाई को एक 12 साल के बच्चे की कोराना पॉजिटिव रिपोर्ट आयि थी।जिसके बाद बच्चे को दिवियापुर अस्पताल की टीम ले गई थी तथा उसको वहां भर्ती करवा दिया गया था।15जुलाई को बच्चे के माता पिता को भी दिवियापुर अस्पताल में ही कॉरोंटाइन किया गया है।इसके बाद आज दिनांक 16 जुलाई को परिजनों के कहने पर घर को सेनेटाइजर से सेनेटाइज करवाने का आग्रह किया गया।तो सैनेटाइज कर रहे युवक से जानकारी पर पता चला कि स्प्रे मशीन में धान की फसल में डालने वाली दवा भरी है।और उसी का छिड़काव सेंनेटाइजर बोल कर किया जा रहा है।परिजनों ने इसका वीडियो भी बना लिया है। इस तरह की घटनाएं जनता में भय और सरकारी व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही हैं।भ्रष्ट कर्मचारी,प्रधान की मिलीभगत से ऐसी महामारी में भी चोरी करने से नहीं चूक रहे हैं।इनके खिलाफ अगर समय रहते कार्यवाही न की गई तो इस प्रकार की घटनाएं होती ही रहेंगी।वीडियो बनाने वाले कोराना संक्रमित के चाचा हैं उनके द्वारा कर्मचारी से पूछने पर पता चला कि स्प्रे मशीन में धान की फसल में डालने वाली दवा भरी है।ग्राम प्रधान आए दिन जनता को परेशान करते रहते हैं।ग्राम में नालियों की हालात बहुत खराब है ,नालियों की साफ सफ़ाई नियमित रूप में नहीं होती है।जिससे गंदगी नालियों के ऊपर से बहकर सड़कों तक बहती रहती है।पूरे कोराना काल में पहली बार दवा का छिड़काव करवाया गया उसमे भी फसल में डाले जाने वाले कीटनाषक का प्रयोग किया जाना खतरे से बिल्कुल भी खाली नहीं है।