Friday, 30 October 2026 | 6:07 PM
उत्तर प्रदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त की मांग को लेकर अर्जक संघ ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Share:
मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त की मांग को लेकर अर्जक संघ ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
कानपुर देहात (उ.प्र.), 16 अक्टूबर ।
मानववादी संगठन अर्जक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भारती ने भारत की राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिकन्दरा, कानपुर देहात के माध्यम से सौंपा है जिसमें मांग किया गया है गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा काफी गड़बड़ी की गई है इस कारण संज्ञान लेते हुए उन्हें पदच्युत कर दिया जाए।

अर्जक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. शिव कुमार भारती (कटियार) द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में कहा गया है कि  सम्पूर्ण देश में एक पार्टी के हित साधन हेतु वोटर लिस्ट में अवैधानिक एवं अनियमित संशोधन किये जाने में मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका उजागर हुई है। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया भी पारदर्शी नहीं है। इस कारण
 मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
साथ ही निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि S.I.R. (Special Intensive Revision) के नाम पर हो रही मनमानी को रोकने के लिए S.I.R. को निरस्त किया जाए और निष्पक्ष हो।.  EVM के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराये जाएं।.  विरोध प्रदर्शन का हिंसात्मक दमन रोका जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि देश हित में इन मांगों पर अविलंब कार्रवाई की जाए।