Friday, 13 November 2026 | 6:05 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज में न्यायालय द्वारा एक अभियुक्त को किया दण्डित

Share:
कासगंज में न्यायालय द्वारा एक अभियुक्त को किया दण्डित
कासगंज ः कासगंज में पुलिस महानिदेशक उ0प्र0  द्वारा चलाये जा रहे "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत कासगंज पुलिस, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा माननीय न्यायालय में की गयी सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप दिनांक 12.11.2026 को मा0 न्यायालय एडीजे/एफटीसी-01, कासगंज द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया दण्डित, विवरण निम्नवत है-थाना सहावर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 241/2020 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त अयूब पुत्र शहजाद निवासी ग्राम करसाना, थाना अमांपुर, जनपद कासगंज को दिनांक 12.11.2026 को मा0 न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध करते हुए 05 वर्ष के कठोर कारावास एवं 03 लाख रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है । अर्थदण्ड अदा न करने पर 10 माह के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया है ।*